{"_id":"59c024784f1c1b36688b561a","slug":"121505764472-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम के खिलाफ नगरवासियों का फूटा गुस्सा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम के खिलाफ नगरवासियों का फूटा गुस्सा, हंगामा
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
अंधाधुंध विद्युत कटौती के विरोध मेें सोमवार को नगरवासियों ने कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी विद्युत कर्मचारियों से नोकझोंक हुई।
लोगों का कहना था कि एक्सईएन प्रथम कार्यालय से जुडे़ क्षेत्र में पिछले दो-तीन माह से अंधाधुंध विद्युत कटौती की जा रही है। इससे पूरे क्षेत्र मेें विद्युत संकट छा गया है। पर्याप्त मात्रा में बिजली न मिलने के कारण किसानों के नलकूप ठप पड़े है। विद्युत उपकरण भी शोपीस बन गए हैं। पशुओं का चारा काटने व पेयजल व्यवस्थाओं को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कर्मचारी चेकिंग अभियान के बहाने उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रहे है, विरोध करने पर झूठी एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी जा रही है। उनकी विद्युत कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में अधिकारियों के न मिलने पर लोग आंदोलन की चेतावनी देकर लौट गए। अधिशासी अभियंता प्रथम अजय कुमार ने लो-वोल्टेज के कारण समस्या बनी हुई है। इनमें अनिल, देवेंद्र, सुखवीर, प्रवीण, सुरेश, रवि, कालू, सुरेश, प्रकाश, महेंद्र, अक्षय आदि रहे।