फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पांडा ने जानी विकास की हकीकत

पांडा ने जानी विकास की हकीकत

Wed, 30 Aug 2017 01:24 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
पांडा ने जानी विकास की हकीकत
बागपत। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्य पालक अधिकारी एवं बागपत के नोडल अधिकारी देवाशीष पांडा ने गांव सौंटी और काठा में विकास की हकीकत जानी। बागपत नगर पालिका और तहसील का निरीक्षण किया। अफसरों को निर्देश दिए आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
विज्ञापन

मंगलवार को सौंटी गांव की चौपाल पर पांडा ने समस्याएं सुनीं। राशन डीलर, शौचालय, पेंशन योजनाओं का सवाल उठाया। ग्रामीणों ने कहा उन्हें राशन तक नहीं मिल रहा है। पांडा ने एसडीएम बड़ौत को जांच के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से किताबें पढ़वाकर देखीं। मिड-डे मील रसोई का निरीक्षण किया। जूनियर हाई स्कूल के कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन कर पौधरोपण भी किया। स्वच्छ शौचालय के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। छपरौली बीडीओ को निर्देश दिए जो स्वयं सहायता समूह ब्लॉक में एक चल रहा है, इसकी संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

पांडा ने इसके बाद तहसील बागपत का निरीक्षण किया। तहसीलदार ने बताया 17 पद खाली है। पालिका की जांच के दौरान ईओ को निर्देश दिए नगर पालिका में साफ स्वच्छता बेहतर होनी चाहिए। सड़कों पर गंदगी नहीं होनी चाहिए। सड़कों का अच्छी तरीके से सुंदरीकरण होना चाहिए। नगर पालिका मॉडल बनाने के लिए सुझाव मांगे। उसके बाद काठा गांव का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन टंकी को देखा। ग्रामीणों ने पाइप लाइन की समस्या बताई। गुणवत्ता वाले पाइप नहीं लगे हैं। डीएम ने पाइपों के टेस्टिंग कराने के लिए निर्देश दिए। 15 अक्तूूबर तक पेयजल योजनांतर्गत टंकी प्रारंभ करने के निर्देश दिए। डीएम भवानी सिंह खंगारौत, सीडीओ चांदनी सिंह, एसडीएम विवेक कुमार यादव, डीडीओ हुबलाल, ईओ ललित कुमार आर्य, तहसीलदार राजबहादुर सिंह सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांडा से मिले व्यापारी, चोरी के खुलासे की मांग
बागपत। मोबाइल शोरूम में हुई चोरी के विरोध में शहर के व्यापारी नोडल अधिकारी देवाशीष पांडा से मिले। घटना का खुलासा करने की मांग की। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक से बात करके समस्या का समाधान करने के लिए आश्वासन दिया। श्रीयांश जैन, अमित अग्रवाल, पंकज कुमार जैन, शिखरचंद जैन, राकेश, पीयूष जैन, राजवीर सिंह, राजीव सिंह, राकेश जैन, उदय सिंह चौहान, सुरेंद्र कुमार, संजय रूहेला, रामकुमार मौजूद रहे। सिखेड़ा के पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह ने किसान और पूर्व सैनिकों की समस्या रखी। जल्द गन्ना भुगतान और 1962 की जंग में शामिल हुए सैनिकों को जमीन दिलाने की मांग की।

स्वास्थ्य सेवाओं को किया जाएगा बेहतर : देवाशीष पांडा
बागपत। नोडल अधिकारी देवाशीष पांडा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा दो दिन में गांवों का भ्रमण किया। अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। जहां भी निरीक्षण किया, वहां सब कुछ सही मिला। लापरवाही मिलने पर अफसरों निर्देशित किया है। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के लिए डॉक्टरों की तैनाती के लिए शासन को अवगत कराएंगे। जिले में टूटी पड़ी सड़कों को कुछ शासन स्तर से और कुछ डीएम अपने स्तर से मरम्मत कराएंगे।


यमुना घाट पर बनाए मेगा शॉपिंग मॉल
बागपत। नोडल अधिकारी ने बागपत नगर पालिका में डीएम, डीडीओ, एसडीएम और ईओ के साथ शहर का विकास करने करने के लिए मंथन किया। सड़कों के किनारे का सुंदरीकरण करने और बागपत में मनोरंजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बताया यमुना घाट पर मेगा शापिंग मॉल बनाया जाए, जिससे जनता को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed