{"_id":"599739e94f1c1bab778b4968","slug":"121503082985-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में पहुंचने पर निशानेबाजों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में पहुंचने पर निशानेबाजों का स्वागत
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में पहुंचने पर निशानेबाजों का स्वागत
बड़ौत (बागपत)। लखनऊ में संपन्न हुई 19वीं इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे निशानेबाजों का नगर में पहुंचने पर गायत्री रायफल क्लब की ओर से स्वागत किया गया। शुक्रवार को हुए समारोह में उन्हें ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ कोच फारूख अली ने किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को लक्ष्य बनाकर मेहनत करनी चाहिए। तभी वे लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। बताया कि नौ से 13 अगस्त तक लखनऊ में संपन्न हुई 19वीं इंटर स्कूल शूंटिग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल के सब-जूनियर वर्ग मेें टीम ने रजत पदक हासिल किया। इसमें पवन दांगी ने 358/400, अभिनव मुदगल ने 349/400, लवीश ने 359/400 अंक प्राप्त किए। उन्हें ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में कपिल शर्मा, गौरव, संदीप, सोनू, सावन, परवेज, आजिम, नावेद, अर्जुन, मुकुल, आविष्कार, आदित्य, सागर शामिल रहे।