{"_id":"5995efb14f1c1be5338b4595","slug":"121502998449-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक को ओपीडी से गैरहाजिर मिले डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक को ओपीडी से गैरहाजिर मिले डॉक्टर
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। छपरौली के रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान जगह-जगह गंदगी मिली। यही नहीं चिकित्सक गैरहाजिर मिले। मरीजों से उपचार के बारे में जानकारी ली। दवा वितरण कक्ष में पहुंचकर दवाओं की जानकारी ली। सीएमएस डॉ. बीएल कुशवाहा ने कहा गैरहाजिर मिले डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंचे विधायक ने कहा मरीजों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों का व्यवहार बेहतर होना चाहिए। मरीजों को संतोषजनक उपचार नहीं किया जाता है। विधायक ने डॉक्टरों के उपस्थिति रजिस्टर को भी चेक किया। ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार अपने कक्ष में नहीं मिले, जबकि ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ लगी थी। मरीजों ने कहा पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। विधायक ने डॉक्टर को कॉल करवाई, लेकिन एक बार फोन मिला, इसके बाद स्विच ऑफ मिला। विधायक ने सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा और सीएमएस डॉ. बीएल कुशवाहा से गैरहाजिरी पर जानकारी मांगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा सीएमएस को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। उधर, सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने कहा कि अनुपस्थित डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ ने तीन दिन में व्यवस्था में सुधार की बात कही। विधायक ने यहां गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई है। उनके साथ डॉ. शालिनी राकेश समेत रालोद कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।