{"_id":"598374c24f1c1be65a8b4878","slug":"121501787330-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पानी से फैल रही बीमारियों पर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पानी से फैल रही बीमारियों पर जताया आक्रोश
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूषित पानी से फैल रही बीमारियां
बिनौली (बागपत)। शाहपुर बाणगंगा गांव मेें बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में हिंडन नदी के दूषित पानी से फैल रही बीमारियों पर आक्रोश जताया। इस बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बालेश्वर राणा ने की। संचालन दीपक कश्यप ने किया। इसमें ग्राम प्रधान बालेश्वर राणा ने कहा हिंडन नदी में प्रदूषित पानी आने से हैंडपंपों का पानी भी जहरीला हो गया है। इसके सेवन से गांव मेें कैंसर जैसी बीमारियां फैल रही है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद न तो जिला प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहे हैं और न ही जल निगम के अधिकारी। उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार नदियों को स्वच्छ करने की योजनाओं की घोषणाएं तो कर रही है, लेकिन नदी की सफाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसमें वीर सिंह, कैलाश, विजयपाल कश्यप, विपिन, मोहित, सुंदर, सतीश, रविंद्र, बिजेंद्र, नरेश आदि रहे।