फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिले के 1902 किसानों को 33.12 लाख राशि बांटी

जिले के 1902 किसानों को 33.12 लाख राशि बांटी

Thu, 13 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
जिले के 1902 किसानों को 33.12 लाख राशि बांटी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत विधायक कृष्णपाल मलिक ने विधानसभा सत्र में बुधवार को मुख्यमंत्री के समक्ष बागपत में 22 अप्रैल 2017 को ओलावृष्टि के कारण गांव में गेहूं की फसल बर्बाद होने का मुद्दा उठाया और किसानों को कितनी आर्थिक सहायता दी गई।
ओलावृष्टि के संबंध में मुख्यमंत्री ने बताया बागपत जनपद के सात गांवों में गेहूं की फसल क्षतिग्रस्त हुई है और जनपद के 1902 किसानों को 33.12 लाख धनराशि बांटी। विधायक ने सिंचाई मंत्री से प्रश्न किया डिवीजन लोवर फंड पूर्वी यमन नहर शामली की सीट सफाई के लिए वर्ष 2015-16 में शासन ने कितनी धनराशि अवमुक्त की । डिवीजन में आने वाले जनपदों को पृथक-पृथक कितनी धनराशि दी और कितनी धनराशि खर्च की। इस पर मंत्री ने बताया 2015 -16 में शासन ने 117.30 लाख राशि अवमुक्त की और लोवर खंड पूर्वी यमन नहर शामली में आने वाले जनपदों में से सहारनपुर को 60 हजार, मुजफ्फरनगर को 11.60 लाख, शामली को 37.95 लाख, बागपत को 67.15 लाख धनराशि आवंटित की। जो समस्त व्यय कर दी।
विज्ञापन

उन्होंने चीनी उद्योग एवं गन्ना मंत्री से प्रश्न किया जनपद की बागपत और रमाला सहकारी चीनी मिल की प्रतिदिन गन्ना पेराई क्षमता कितनी है। वहीं वर्तमान पेराई क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार की कोई कार्य योजना है या नहीं। इस पर मंत्री ने बताया सहकारी चीनी मिल बागपत की 2500 टन प्रतिदिन और रमाला की पेराई क्षमता 2750 प्रतिदिन है। रमाला चीनी मिल की क्षमता बढ़ाकर पांच हजार टन प्रतिदिन तक विस्तारीकरण करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed