फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वल्र्ड गेम चैंपियनशिप में चौधरी चरण सिंह इंस्टीटयूट के खिलाडिय़ों का जलवा

वल्र्ड गेम चैंपियनशिप में चौधरी चरण सिंह इंस्टीटयूट के खिलाडिय़ों का जलवा

Wed, 28 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
वल्र्ड गेम चैंपियनशिप में चौधरी चरण सिंह इंस्टीटयूट के खिलाडिय़ों का जलवा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट के छात्रों ने रूलर गेम संगठन एनसीआर की टीम की तरफ से खेल कर नेपाल में आयोजित वर्ल्ड गेम चैंपियनशिप में कई पदक जीते। पदक लेकर लौटे खिलाड़ियों का मंगलवार को कॉलेज परिसर में स्वागत किया।
काठमांडू (नेपाल) में 15 से 18 जून तक वर्ल्ड गेम चैंपियनशिप चली। इसमें रूलर गेम संगठन एनसीआर की टीम ने भाग लिया। इस टीम में कॉलेज के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपना जलवा दिखाया। इसमें वॉलीबाल टीम ने मलेशिया, श्रीलंका और नेपाल की टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस टीम में कॉलेज के छात्र विपुल राठी, विवेक राठी और आलेख राठी ने अच्छा खेल दिखाया। कबड्डी की सीनियर टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस टीम में कॉलेज के छात्र रोहित तोमर, शक्ति अहलावत, अंकुर राणा, अंकुर कुमार और कपिल राणा खेले। कबड्डी की जूनियर टीम ने स्वर्ण पदक जीता। इस टीम में कॉलेज के छात्र अनमोल पंवार खेला। बैडमिंटन की जूनियर टीम में कॉलेज के छात्र अभिषेक तोमर बड़ौत और दीपक नैन सरूरपुर ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

इसमें बैडमिंटन सब जूनियर टीम में कॉलेज के छात्र राजन चौहान और सूरज पंवार ने कांस्य पदक जीता। कॉलेज के छात्र अनुज कुमार ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। कॉलेज के छात्र रोहित महात्मा ने कुश्ती के 76 किलोग्राम भार वर्ग में सीरिया के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। रूलर गेम संगठन एनसीआर की टीम का प्रतिनिधित्व कॉलेज के खिलाड़ियों ने किया। रूलर गेम संगठन दिल्ली के जनरल सेक्रेटरी सुभाष तोमर एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव आर्य ने संयुक्त रूप से पदक लेकर लौटे खिलाड़ियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. अशोक कुमार, डॉ. जावेद अली, मानवेंद्र सचान, प्रमोद कन्नौजिया, श्वेता राठी, रेखा जैन, रेणू तोमर, ज्योति शर्मा, वैशाली अहलावत, विकास, मनोज, अरुण, राहुल, हर्षित शर्मा, जेनेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed