{"_id":"5f5bbd608ebc3e36873ecd36","slug":"12-arrest-baghpat-news-mrt5008637188","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह मौत के बाद शराब ढूंढने निकली पुलिस, 12 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह मौत के बाद शराब ढूंढने निकली पुलिस, 12 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह मौत के बाद शराब ढूंढने निकली पुलिस, 12 गिरफ्तार
बागपत। छह मौतें होने के बाद पुलिस जागी और जिले में अवैध शराब की छानबीन की। 24 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार किए। इनमें शामिल मृतक मुकेश के भाई दिनेश की गिरफ्तारी पर परिवार के लोगों ने सवाल उठाए। उनका कहना था कि दो साल से शराब का काम छोड़कर दिनेश खेती कर रहा था। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए उसे गिरफ्तार किया है। गांव में सर्च अभियान के दौरान भी पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हुई।
एएसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि गोठरा से पवन पुत्र महाराम निवासी को गिरफ्तार किया है। उससे छह पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की है। पवन थाना खेकड़ा का टॉप-10 सूची का अपराधी और हिस्ट्रीशीटर है। नहर पुलिया फखरपुर रोड से शाहरुख पुत्र यामीन बड़ौत को गिरफ्तार किया है। पांची गांव से चमरावल गांव निवासी दिनेश पुत्र ओमदत्त त्यागी, रोहताश पुत्र श्यौराज सिंह को गिरफ्तार किया है। गैस एजेंसी फुलैरा के पास से सुरेंद्र उर्फ भेड़वा पुत्र धनपाल निवासी गढ़ी कलंजरी, गांव गौरीपुर से राहुल पुत्र सुभाष निवासी गौरीपुर जवाहरनगर, ग्राम बली फाटक के पास से जीते पुत्र सत्ते निवासी कस्बा टटीरी पकड़ा है। बड़ौत पुलिस ने कोताना रोड विजयभव स्कूल के पास से पारुल पुत्र जयप्रकाश, रामलाल पुत्र सुक्रमपाल निवासीगण ग्राम खेड़ा-इस्लामपुर, खेड़ा-इस्लामपुर से सुखदेव पुत्र राम मेहर को गिरफ्तार किया है। ग्राम सुल्तानपुर हटाना से प्रेम सिंह उर्फ प्रेमा पुत्र माईधन, कूड़ी के शिव मंदिर के पास से गुलाब पुत्र खिलाड़ी निवासी कूड़ी को गिरफ्तार किया है। दिन भर की भागदौड़ के बाद पुलिस ने मात्र 16 पेटी और 274 पव्वे देशी शराब ही बरामद की।
25 शराब की दुकानों से लिए सैंपल
बागपत। आबकारी विभाग की टीम ने देशी शराब की 25 दुकानों से सैंपल लिए। इन सभी सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
20 पुलिस की टीम गठित
बागपत। एएसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए पुलिस की 20 टीम गठित की गई है। शराब माफिया की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। शुक्रवार शाम तक दबिश जारी थी, जिसमें 35 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी।