{"_id":"60d4cf688ebc3e2ee339a661","slug":"116-clusters-made-in-the-district-according-to-population-baraut-news-mrt544312123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या के हिसाब से जनपद में बने 116 कलस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या के हिसाब से जनपद में बने 116 कलस्टर
विज्ञापन
बड़ौत। ग्राम पंचायतों में सचिवों की तैनाती अब जनसंख्या के हिसाब से होगी। अब ब्लाकवार क्लस्टर बनाकर ग्राम सचिवों को तैनात किया जाएगा। इससे अब मनमानी पर अंकुश लगेगा। जनपद में जनसंख्या और सचिवों के हिसाब से जनपद में 116 कलस्टर बने हैं। अब सचिव पर अतिरिक्त भार नहीं रहेगा, वहीं बगल के गांव होने के नाते सचिव सभी गांवों की मॉनिटरिग भी कर पाएगा।
शासन ने बड़ा शासनादेश जारी किया कि ब्लाकवार कुल जनसंख्या व कुल सचिवों के हिसाब से क्लस्टर जारी होगा। लगभग आठ से 10 हजार की आबादी पर क्लस्टर बनाकर सचिवों की तैनाती होगी। जनपद की कुल 245 ग्राम पंचायतों में ब्लाकवार कुल जनसंख्या और सचिवों के हिसाब से 116 कलस्टर बनाए गए हैं। इस संबंध में बीडीओ राहुल वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशों के बाद ब्लाक से क्लस्टर बनाकर भेज दिए हैं। इससे कहीं ना कहीं उन सचिवों की मनमानी पर अंकुश लगेगा, जो पहले से ही एक साथ कई-कई गांवों का प्रभार देख रहे हैं।
ब्लाक का नाम कलस्टर की संख्या
बागपत 17
बड़ौत 24
बिनौली 27
छपरौली 14
खेकड़ा 16
पिलाना 18