{"_id":"5ca2675cbdec22141835415f","slug":"11554147164-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 62 शिक्षण संस्थाओं में मतदाता जागरूकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 62 शिक्षण संस्थाओं में मतदाता जागरूकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 62 स्कूल और कॉलेजों में कार्यक्रम होंगे। दिव्यांग, महिला, वृद्ध और युवाओं को वोट करने के लिए जागरूक किया जाएगा। मतदाता गोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारी नामित किया।
जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप योजना के तहत वोटर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कार्यक्रमों के माध्यम से वोटरों को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिले के 62 स्कूल और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम निर्धारित किए हैं। पांच से नौ अप्रैल तक कार्यक्रम संचालित कराए जाएंगे। इसके तहत युवा, बुजुर्ग, महिला और दिव्यांग मतदाताओं को बूथों पर मतदान करने के लिए जागरूक किया जाएगा। स्कूल और कॉलेजों में नुक्कड़ नाटक, मतदाता गोष्ठी, गीत एवं कविता पाठ और वोट करने की शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों के लिए 62 स्कूल और कॉलेजों में केंद्र निर्धारित किए हैं। सभी कार्यक्रमों को कराने के लिए नोडल अधिकारियों को नामित किया। कार्यक्रम में बीएलओ द्वारा 100-100 मतदाताओं का लाना जरूरी है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य बीएलओ से समन्वय स्थापित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से वोटरों को जागरूक किया जा रहा है।