{"_id":"5c841525bdec22145a0e989d","slug":"11552160037-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरदीप कौशिक ने लेफ्टिनेंट पद पर पासिंग आउट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरदीप कौशिक ने लेफ्टिनेंट पद पर पासिंग आउट की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। मोहल्ला पट्टी चौधरान निवासी अमरदीप कौशिक ने शुक्रवार को चेन्नई एसएससी एकेडमी में पासिंग आउट किया और गोरखा रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट के लिए चुने गए। उन्होंने ओटीए एकेडमी में टॉप किया। इस मौके पर उनके माता पिता ने चेन्नई पहुंचे और बेटे को आशीर्वाद दिया। अमरदीप ने अपनी सफलता श्रेय माता पिता सहित अन्य परिजनों को दिया।
अमरदीप कौशिक पुत्र मुकेश दत्त कौशिक पट्टी चौधरान के रहने वाले हैं। अमरदीप ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल से पास की। 20 दिसंबर को एसएससी इलाहाबाद में चौथी रैंक मिली थी और अमरदीप का इंडियन आर्मी लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ । इसके बाद उन्हें चेन्नई एकेडमी में 31 मार्च 2018 को ऑफिसर ट्रेनिंग के लिए बुलाया। शुक्रवार को अमरदीप का पासिंग आउट था। उनका गोरखा रेजीमेंट के लिए चयन हुआ। अब वे शिलांग में इस रेजीमेंट में तैनात होंगे। इस दौरान उन्हें नौसेरा कंपनी में ऑल इंडिया ट्रॉफी सम्मानित किया। वहीं ओटीए एकेडमी में टॉप किया। पिता मुकेश दत्त कौशिक व मां अनीता कौशिक ने चेन्नई एकेडमी में पहुंचकर अमरदीप को आशीर्वाद दिया। अमरदीप ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पापा, माता, दादी सरला कौशिक, ताऊ देवदत्त कौशिक, ताई कुमकुम कौशिक व अन्य परिवार के सदस्यों को दिया।