{"_id":"5c759892bdec2256ab4e763c","slug":"11551210642-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपाल सिंह सौरभ चौधरी के पिता के मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपाल सिंह सौरभ चौधरी के पिता के मिलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
जौहड़ी शूटिंग रेंज के संरक्षक राजपाल सिंह मंगलवार को गोल्डन ब्वाय सौरभ चौधरी के घर पहुंचे। वहां उन्होंने उसके परिजनों को बधाई दी और सौरभ को देश का गौरव बताया।
जौहड़ी राइफल एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. राजपाल सिंह वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने वाले सौरभ चौधरी के पैतृक गांव कलीना में उसके घर पहुंचे। जहां उन्होंने सौरभ के पिता जगमोहन, मा ब्रिजेश देवी और भाई नितिन को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने सौरभ के पिता जगमोहन को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा सौरभ ने खेत खलिहान में मेहनत करके गांव से निकलकर अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इतनी कम उम्र में ही उसने विश्व के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाजों में जगह बनाई है। जो गांव, क्षेत्र, प्रदेश व देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सौरभ आज देश का गौरव है। उसके प्रदर्शन से खेल प्रतिभाओं को प्रेरणा लेकर देश का नाम रोशन करना चाहिए। इस दौरान चौधरी ओमपाल सिंह, महेंद्र सिंह, राजपाल, सतबीर सिंह, सौराज सिंह आदि रहे।