{"_id":"5c670de6bdec22073e1b5e0e","slug":"11550257638-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसावदा ने कहा, बदला लेकर दिखाओ सत्यपाल मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसावदा ने कहा, बदला लेकर दिखाओ सत्यपाल मलिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसावदा ने कहा, बदला लेकर दिखाओ सत्यपाल मलिक
बागपत। पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत के बाद जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के गांव में गम और गुस्सा है। जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। घर, गलियों और खेतों में जवानों की शहादत का जिक्र रहा। ग्रामीणों ने राज्यपाल से सख्त कार्रवाई की मांग की। युवाओं ने कहा कि बदला लेकर दिखाना होगा।
जम्मू-कश्मीर में हुए अब तक के सबसे बड़े आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 42 जवानों ने देश पर जान कुर्बान कर दी। राज्यपाल के गांव में हर तरफ कश्मीर का जिक्र ही नजर आया। गली, नुक्कड़, दुकान और खेतों में लोगों ने एक तरफ जवानों को श्रद्धांजलि दी तो राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कड़ी कार्रवाई की मांग भी रखी। ग्राम प्रधान सुनीता देवी के आवास पर दिनभर लोगों की आवाजाही रही, जवानों की शहादत का जिक्र रहा। ग्रामीणों ने कहा कि जिन जवानों ने शहादत दी, वह किसी गांव या प्रदेश के नहीं बल्कि पूरे देश के बेटे थे। ग्राम प्रधान के पति उत्तम सिंह का कहना है कि राज्यपाल से मांग करते हैं कि बदला लिया जाना चाहिए। ग्रामीण वीरेंद्र सिंह कहते हैं कि सैनिकों का सम्मान बदला लेने से ही बढ़ेगा। देश अब राज्यपाल के अगले कदम की और भी उम्मीद लगाए बैठा है। ग्रामीण नरेंद्र पंडित, सतीश पंडित ने भी कार्रवाई की मांग की। युवा गौरव मलिक ने कहा कि बातों से बात नहीं बनेगी, सिर्फ बदला लिया जाना चाहिए।
----
चंद्रो तोमर ने कहा जवाब दो मलिक
बागपत। शूटर दादी चंद्रो तोमर ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को पत्र लिखा। सैनिकों की शहादत पर श्रद्धांजलि दी। शूटर दादी ने मांग रखी कि आतंकियों को जवाब देना होगा। दुश्मन ने कायरना हरकत दिखाई है, इसलिए राज्यपाल को कठोर से कठोर कदम उठाना चाहिए। यह भी कहा कि राज्यपाल बागपत के मूल निवासी है, इस वजह से भी जिले के लोग उनसे उम्मीद लगाए बैठे हैं। पाकिस्तान अब प्यार की भाषा समझने वाला नहीं है, इसलिए अब प्रहार करने का समय है।