फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सड़क हादसों में कैंटर चालक सहित दो की मौत, दो घायल

सड़क हादसों में कैंटर चालक सहित दो की मौत, दो घायल

Thu, 31 Jan 2019 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में कैंटर चालक सहित दो की मौत, दो घायल
बागपत।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां के पास कैंटर ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हेल्पर घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
अमरोहा जनपद के सहसपुर अलीनगर गांव निवासी साहबुद्दीन (25) पुत्र बाबू कैंटर चालक था। बुधवार को वह हापुड़ जनपद के पिलखुवा शहर से कैंटर में दर्रे और चादर लेकर बहादुरगढ़ हरियाणा जा रहा था। कैंटर में उसके साथ हेल्पर वसीम निवासी रतुपुरा जनपद संभल भी था। जब कैंटर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां के पास पहुंचा तो आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाए। इस कारण कैंटर ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में चालक साहबुद्दीन की मौके पर मौत हो गई। जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना के बाद आगे चल रहे ट्रकों लेकर चालक भाग निकला। मृतक के चाचा रिजवान ने बताया कि साहबुद्दीन ट्रक चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। परिवार में अब कमाने वाला कोई नहीं रहा। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चाचा ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


बाइक पेड़ से टकराई, बाराती की मौत
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के धौली प्याऊ चौकी के पास बाइक पेड़ से टकराने पर बाराती की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। फैजाबाद जनपद के गांव रूकुनपुर हाल लोनी जनपद गाजियाबाद निवासी श्रवण पांडेय (26) पुत्र शिव प्रसाद पांडेय अपने दोस्त विवेक के साथ बाइक पर मंगलवार की रात में चांदीनगर थाना क्षेत्र के भैड़ापुर गांव में बारात में आए थे। देर रात दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जब वे धौली प्याऊ चौकी के पास पहुंचे तो मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। श्रवण की मौके पर ही मौत हो गई। विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर मोर्ची पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौसेरे भाई अर्पित चौबे ने बताया कि मृतक लोनी में कपड़े की दुकान पर काम करता था। उसके दो बेटे है। पति की मौत पर पत्नी सुमन का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed