{"_id":"5c09801bbdec22419820b510","slug":"11544126491-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटपाथ के दुकानदारों की समस्या और विवादों का होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटपाथ के दुकानदारों की समस्या और विवादों का होगा समाधान
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
दुकान
- फोटो : अमर उजाला
बागपत। शहरी क्षेत्रों में मार्गों पर सामान बेचने वाले दुकानदारों की शिकायत और विवादों का निस्तारण होगा। इसके लिए पालिका और पंचायत स्तर पर समिति का गठन होगा। राज्य शहरी आजीविका मिशन के निदेशक उमेश प्रताप सिंह ने डीएम और ईओ को कार्रवाई के निर्देश दिए।
शहरी क्षेत्रों में हर गली, मोड़ और फुटपाथ पर लोग दुकान और ठेला लगाकर परिवार पालन कर रहे हैं। उनके सामने भी शिकायत और समस्या ढेरों हैं, लेकिन इनका समाधान नहीं हो पता है। इससे उनकी आजीविका पर प्रभाव पड़ता है। अब इसके लिए समिति का गठन होगा। इसमें अधिशासी समिति या पालिका द्वारा गठित समिति जिसमें चेयरमैन और दो अन्य सदस्य होंगे।
पालिका क्षेत्र में ज्यादा और पंचायत क्षेत्र में है कम दुकानदार
बागपत। जिले में तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायत हैं। पालिका क्षेत्र बागपत, खेकड़ा और बड़ौत में पथ विक्रेताओं की संख्या अधिक है। दूसरी तरफ पंचायत क्षेत्र अग्रवाल मंडी टटीरी और अमीनगर सराय में भी इस तरह के दुकानों की संख्या कम है। जबकि छपरौली, दोघट और टीकरी पंचायतों में इन सब से कम दुकानदार हैं।