{"_id":"5c06df3fbdec2241585f39b0","slug":"11543954239-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने दूसरे दिन भी तहसील में किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने दूसरे दिन भी तहसील में किया धरना-प्रदर्शन
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
तहसील अधिवक्ताओं ने तहसील में दूसरे दिन भी अधिवक्ता विरेंद्र शर्मा के बेटे को पुलिस द्वारा अवैध रूप से तमंचा लगाकर जेल भेजे जाने पर आक्रोश जताया और तहसील में प्रदर्शन कर धरने पर बैठे। उन्होंने कहा यदि अविलंब इस मामले में फाइनल रिपोर्ट नहीं लगाई जाती तो उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
मंगलवार को अधिवक्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए और बार अध्यक्ष वेद पाल पंवार के नेतृत्व में नारेबाजी कर न्यायालयों के सामने जुलूस निकाला और तहसील दिवस में मौजूद अधिकारियों के सामने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए। धरनास्थल पर मौजूद अधिवक्ताओं को संबोधित करते अध्यक्ष वेद पाल पंवार ने कहा कि पुलिस ने यह जानने के बाद भी कि आशीष अधिवक्ता विरेंद्र शर्मा का बेटा है, उसे अवैध तमंचा लगाकर जेल भेजा। उन्होंने कहा बुधवार को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल मेरठ डीआईजी से मिलने जाएगा। धरना स्थल का संचालन यशवीर सिंह चौहान ने किया। इसमें धर्मवीर तोमर, वीरेंद्र चौहान, तेजवीर सिंह, संजीव तोमर, भू प्रकाश श्यौराण, सतपाल पंवार, रूपेश, रवि, शकील अहमद, विरेंद्र शर्मा, विरेंद्र वर्मा, जयवीर राणा, ओमपाल सिंह, विनोद मान, रविंद्र शर्मा आदि रहे।