{"_id":"5c06df2fbdec2241ab339298","slug":"11543954223-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों ने उप कृषि निदेशक के खिलाफ मोर्चा खोला, हड़ताल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों ने उप कृषि निदेशक के खिलाफ मोर्चा खोला, हड़ताल आज
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बागपत। यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन ने उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विभिन्न आरोप लगाए हुए बुधवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल का एलान किया है। दूसरी तरफ प्रशांत कुमार ने सभी आरोप बेबुनियाद बताए। बिना वजह के दबाव में लेकर कार्य करवाने का आरोप लगाया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार और महामंत्री अभिषेक बालियान ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि उप कृषि निदेशक कृषि संगठन की गरिमा के खिलाफ कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धक्का मुक्की कर धमकी देते हैं। आरोप लगाया कि महिला कर्मचारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करते हैं। संगठन ने निर्णय लिया है कि कृषि विभाग समस्त लिपिक वर्गीय कर्मचारी बुधवार को कार्यालय में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। दूसरी तरफ उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार का कहना है कि जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह बेबुनियाद हैं। उनके ऊपर गलत कार्य करने का दबाव बनाया गया, जिसको मना करने पर इस तरह के आरोप लगाते हैं। संगठन से हड़ताल पर न जाने की वार्ता की जाएगी। इसके बावजूद हड़ताल पर गए तो डीएम को पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया जाएगा।