फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ठेकेदार दोबारा करेगा रजबहे की सफाई

ठेकेदार दोबारा करेगा रजबहे की सफाई

Wed, 05 Dec 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार दोबारा करेगा रजबहे की सफाई
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर मीरापुर रजबहे की सफाई में खानापूर्ति कर छोड़ा पानी से सिंचाई विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। खबर प्रकाशित होते ही विभागीय अफसर हरकत में आ गए। खबर का संज्ञान लेकर अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग ने सफाई करने वाले ठेकेदार को पानी बंद होने के बाद दोबारा से रजबहे की सफाई करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को लोगों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि नगर के बीचो-बीच से गुजरे मीरापुर रजबहे मेें सफाई कार्य चल रहा है। आरोप लगाया कि हर साल की तरह इस बार भी सिंचाई विभाग के अधिकारी व ठेकेदार मिलीभगत कर सफाई के नाम पर लाखों रुपये डकार जाएंगे, क्योंकि अभी मीरापुर रजबहे की पूरी सफाई भी नहीं हुई कि उसमें पानी छोड़ दिया, जबकि अभी किसानों को पानी की इतनी आवश्यकता भी नहीं है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने लोगों की समस्या को प्रमुखता से मंगलवार के अंक में प्रकाशित किया तो सिंचाई विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेकर अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने फोन पर रजबहे की सफाई करने वाले ठेकेदार को निर्देश किया है कि पानी बंद होने के बाद दोबारा से रजबहे की सफाई सही ढंग से की जाएगी। उन्होंने विभागीय एसडीओ व जेई को निगरानी करने के निर्देश दिए। इस संबंध में अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने कहा खबर का संज्ञान लेकर मौके का मुआयना किया, कई जगहों पर विद्युत पोल व लाइन की वजह से सफाई कार्य नहीं हुआ। वहां पर लंबी घास उगी है। पानी बंद होने के बाद दोबारा से जिस जगह सफाई नहीं हुई, वहां पर सफाई कार्य कराया जाएगा। इसे लेकर लोगों ने अमर उजाला का आभार जताया। आभार जताने वालों में मोहित मुखिया, सन्नी चौहान, रवि, बबलू, योगेश, सचिन, सत्यपाल, भूपेंद्र, देव, सुधीर, अनिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमाला रजबहे टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
बड़ौत। बरवाला गांव के किसानों ने प्रधान उपेंद्र के नेतृत्व में सिंचाई विभाग कार्यालय पर पहुंचे और टूटे रमाला रजबहे को बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा रहबहे के टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। शिकायत पर अधिशासी अभियंता संजीव कुमार मौके पर किसानों के साथ पहुंचे और रजबहे को बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed