फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आपसी भाईचारे और सद्भावना बढ़ाने पर बल दिया

आपसी भाईचारे और सद्भावना बढ़ाने पर बल दिया

Wed, 28 Nov 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
आपसी भाईचारे और सद्भावना बढ़ाने पर बल दिया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश हज खिदमत सोसायटी बागपत की बैठक नगर के सर्कुलर रोड स्थित तकिया वाली मस्जिद के प्रांगण में हुई। इसमें सोसायटी के सरपरस्त हजरत मौलाना आरिफ उल हक ने भी शिरकत की। मीटिंग की अध्यक्षता सोसायटी सदर मौलाना रियाज अहमद ने की। उन्होंने सोसायटी के पदाधिकारियों से आपसी भाईचारे और सद्भाव बढ़ाने पर बल दिया।
सोसायटी प्रदेश अध्यक्ष मौलाना रियाज ने बताया कि थोड़े से समय में ही सोसायटी की कामयाबी काबिल ए तारीफ है। अब तक हज खिदमत सोसायटी द्वारा 50 हाजी के फार्म पूर्ण कर भेजे हैं। अभी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं, उन्हें जल्द भेजा जाएगा। मीटिंग का संचालन कर सभासद डॉ. इरफान मलिक ने कहा कि सोसायटी हाजियों की खिदमत और उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए गठित की। सोसायटी हर स्तर पर हाजियों को सुविधाएं दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।
विज्ञापन

सोसायटी के सरपरस्त हजरत मौलाना आरिफ उल हक ने कहा कि समय समय पर गरीब बेसहारा की मदद के लिए शिविर लगाएगी। नगर की सर्कुलर रोड स्थित तकिया वाली मस्जिद के मदरसे में उत्तर प्रदेश हज खिदमत सोसायटी बागपत की मीटिंग में प्रदेश ,मेरठ मंडल और जिला कार्यकारिणी का गठन किया। इस मौके पर देश और समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट शकील अहमद, महासचिव पद पर डॉ. इरफान मलिक, कोषाध्यक्ष पद पर हारून मलिक और सचिव पद पर इस्लामुद्दीन अब्बासी को मनोनीत किया। जबकि नूर मलिक को मेरठ मंडल अध्यक्ष और पूर्व सभासद को मंडल महासचिव, सभासद अब्लू हसन को मंडल सचिव ,सादो कुरैशी को मंडल उपाध्यक्ष बनाया इसके साथ-साथ सोसायटी के बागपत जिलाध्यक्ष पद पर इमरान कुरैशी प्रधान और महासचिव पद मा. समीर हसन को जिम्मेदारी दी । मीटिंग में युवा नगर अध्यक्ष पद पर आरिफ खान को और शाहरुख को महासचिव बनाया। साथ ही यूथ जिला कमेटी के महासचिव की कमान मोहम्मद सुऐब को दी। मीटिंग में रिटायर्ड सीबीआई इंस्पेक्टर उमर जान, तहसीम कुरैशी, नवीन सब्जी मंडी प्रधान जावेद कुरैशी , रिजवान मिस्त्री , हाजी आबिद कुरैशी, आरिफ कुरैशी, मुन्ना अब्बासी, डॉ, इसरार जुबेरी, आरिफ मलिक, सलीम मलिक, इकबाल मलिक, आदि को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दीे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed