{"_id":"5bd4c0c2bdec22699d5acb66","slug":"11540669634-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी से खेल को पहचान मिली : चरण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो कबड्डी से खेल को पहचान मिली : चरण सिंह
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कोच चौधरी चरण सिंह मानव ने कहा कि कबड्डी खेल देश और विदेशों में खेला जाता है। जब से प्रो कबड्डी शुरू हुई है, तब से खेल को ज्यादा पहचान मिली है। जल्द ही कबड्डी खेल का ओलंपिक में शुभारंभ हो जाएगा।
बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कबड्डी खिलाड़ियों को कुछ नहीं मिलता था। आज हमारे खिलाड़ी करोड़पति हो चुके हैं। पहले गांव से टूर्नामेंट होते थे, जिनमें प्रतिभाग करने के लिए पैदल जाते थे। आज हवाई जहाज से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जाते है। कबड्डी के खेल में बच्चों की रुचि अधिक हो गई है। जिसका असर अब यह है कि छोटे-छोटे बच्चे भी इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं। सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों की फौज तैयार हो रही है। कबड्डी में हमारे देश विश्वविजेता है। उन्होंने अपने बारे में बताया कि जोधपुर में 2016 में कबड्डी फेडरेशन ने उन्हें लाइफ टाइम कबड्डी अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। उन्होंने 2012 में दृष्टिहीन बच्चों को कबड्डी शुरू कराई। कई प्रतियोगिता में टीम हिस्सा ले चुकी है।