{"_id":"5ba00685867a557ea37f59b7","slug":"11537214085-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी खुले में शौच जाने को मजबूर है कई गांवों की महिलाएं व युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी खुले में शौच जाने को मजबूर है कई गांवों की महिलाएं व युवतियां
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
ब्लाक मुख्यालय के अंतर्गत पड़ने वाले कई गांवों में आज भी सैकड़ों घरों मेें शौचालय नहीं बने हैं। इस कारण गांव की महिलाओं व युवतियों को खुले में शौच जाना पड़ता है। शौच के दौरान महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं भी घट रही है। लगातार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों मेें आक्रोश पनप रहा है और वे आंदोलन शुरू करने का मन बना रहे हैं।
ब्लाक मुख्यालय के अंतर्गत 44 गांवों आते हैं। पांच-दस गांवों को छोड़कर अधिकांश गांवों में अभी तक शत प्रतिशत शौचालय नहीं बन रहे हैं। इस कारण गांव की महिलाओं और युवतियों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है। कई बार तो खुले में शौच जाने के दौरान गांव की महिलाओं व युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं भी हो चुकी है। ऐसा नहीं है कि ब्लाक मुख्यालय पर शिकायत नहीं पहुंच रही है, प्रतिदिन ब्लाक मुख्यालय पर अलग-अलग गांवों से कम से कम 10 से 12 शिकायतें शौचालय निर्माण न होने की आती है। इसके बावजूद न तो ब्लाक अफसर कोई कार्रवाई कर रहे हैं और न ही संबंधित गांवों के सचिव व प्रधान। इससे ग्रामीणों मेें आक्रोश पनप रहा। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बीडीओ प्रेमचन्द ने गांव का निरीक्षण कर शौचालय निर्माण कराने की बात कहीं। आक्रोश जताने वालों मेें अशोक, हरपाल, नीरज, शेखर, अजित, उमेश, फूल सिंह, राजेश, संजीव, कालू, विपिन, नरेंद्र आदि रहे।
शौचालय निर्माण न होने पर प्रदर्शन है जारी
बड़ौत। बिनौली थाना क्षेत्र के मजुकीमपुरा गांव में शौचालय निर्माण न होने पर भूतपूर्व सैनिक व समाजसेवी सुभाष चंद कश्यप गांव में ही शौचालय के गड्ढे मेें अपना धरना-प्रदर्शन जारी रखे हैं। सुभाष चंद कश्यप द्वारा उठाएं जा रहे मुद्दे पर लोग उनका सहयोग दे रहे हैं। इससे प्रधान व सचिव सहित ब्लाक अफसरों में अफरा-तफरी मच गई है। सूत्रों के अनुसार प्रधान पक्ष समाजसेवी सुभाष चंद कश्यप को धरना समाप्त करने की चेतावनी दे रहा है। प्रधान अनिल ने कहा गांव में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।