{"_id":"5ba00678867a557feb4e2c4c","slug":"11537214072-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में पशुओं की मौत के बाद ग्रामीणों ने पशु स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि यहां पर डॉक्टरों की तैनाती नहीं की हुई है। केंद्र हमेशा खाली पड़ा रहता है। स्थायी रूप से पशु चिकित्सक की तैनाती नहीं है। जिस कारण परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। पशु पालकों ने बताया कि अभी तक 14-15 मवेशियों की गांव में मौत हो चुकी है, लेकिन पशु चिकित्सा विभाग की ओर से उपकेंद्र पर डॉक्टरों की स्थायी रूप से तैनात नहीं किया। कई बार उच्चाधिकारियों से मांग कर चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बीमारी से पशु मर रहे है। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्राइवेट डॉक्टरों से उपचार करवा रहे है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी चिकित्सक तैनात नहीं किए तो इसके विरोध में कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेंगे। इसमें सुभाष नैन, नरेश, विनोद, विकास, सचिन, राजीव, सुधीर, अमित, प्रदीप, विनोद, हरेंद्र, सतवीर, रामेश, आदित्य मौजूद रहे।
विज्ञापन