{"_id":"5b884aa442c792465274bb1f","slug":"11535658660-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से वृद्ध घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से वृद्ध घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की टक्कर से वृद्ध घायल
बड़ौत। बावली गांव में घर से खेत जा रहे एक वृद्ध को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
घायल वृद्ध राजपाल बावली गांव का रहने वाला है। वह रविवार को अपने घर से पैदल ही खेत में जा रहा था। जब वह खेत के नजदीक दिल्ली-सहारनपुर रोड पर पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी और वह सड़क पर गिर गया। वहां से गुजरने वाले लोगों ने वाहन का पीछा किया। लेकिन चालक हाथ नहीं लग सका। उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। उसके परिजन इलाज कराने में जुटे हैं।