{"_id":"5b85a8f042c792465f7cf8f2","slug":"11535486192-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरलवासियों की मदद के लिए आगे आए स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरलवासियों की मदद के लिए आगे आए स्कूली बच्चे
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया। इसमेें स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने रुपये और जरूरी सामान एकत्रित कर बाढ़ ग्रस्त केरलवासियों के लिए मदद के रूप में भेजे। साथ ही स्कूली बच्चों ने शहर के लोगों से केरलवासियों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर ने कहा कि आज केरलवासियों को मदद की दरकार है। कहा कि आपदा कहीं भी और कभी भी आ सकती है, इसलिए पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। सचिव डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने कहा स्कूल के बच्चों ने घर व अपने परिचितों के यहां से रुपये, कपड़े, अनाज व अन्य जरूरी सामान एकत्रित कर केरलवासियों के लिए सहानुभूति दिखाई, यह वाकई काबिले तारीफ है। बाद में सचिव डॉ. मनीष तोमर ने पांच शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल बच्चों को एकत्रित सामग्री लेकर केरल के लिए रवाना किया। अंत मेें मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। इसमें आशीष, दीपक, राजीव, निक्की, मयंक, नवीन, हर्षित, सुधाकर, नेहा, भारती, उषा, सोनिया आदि रहे।