{"_id":"5b2ab1d54f1c1b13358b7d47","slug":"11529524693-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में चार दिनों से पानी की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में चार दिनों से पानी की कमी
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला अस्पताल में पानी की कमी से मरीज और तीमारदार परेशान है। पिछले चार दिन से तीमारदार हैंडपंप से पानी भरकर मरीजों तक पहुंचा रहे हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। इसको लेकर तीमारदारों में आक्रोश बना हुआ है।
जिला अस्पताल में पीने के पानी की कमी पिछले चार दिन से बनी हुई है। वाटर कूलर खराब पड़े हैं। तीमारदार बाहर लगे हैंडपंप से बोतलों में पानी भरकर मरीजों के लिए वार्डों में पहुंचा रहे हैं। बुधवार को भी यही हाल रहा। महिला और पुरुष वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदार पानी की समस्या से परेशान है। अस्पताल में लगी किसी भी टोंटी में पानी नहीं आ रहा है। शौच के लिए भी महिलाएं नहीं जा पा रही है। जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। वार्ड में भर्ती रुखसाना, जावेद, नूरजहां आदि मरीजों ने बताया कि कई दिन से जिला अस्पताल में पानी की समस्या बनी हुई है। परिवार के लोग हैंडपंप से पानी लाकर इस्तेमाल कर रहे हैं। विभागीय अफसरों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। छतों पर लगे पानी के टैंक खाली पड़े हैं। नलकूपों से टैंकों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं अस्पताल में रात के समय बिजली की भी समस्या रहती है। कई-कई घंटे तक बिजली नहीं आती है। गर्मी के कारण मरीजों को परेशानी होती है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि पानी की समस्या दूर करा दी है। अब अस्पताल में पानी की समस्या नहीं है।