{"_id":"5b0866394f1c1b9e6e8b4926","slug":"11527277113-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाध्यक्ष समेत भाजपा नेताओं को सुरक्षाकर्मियों ने रोका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाध्यक्ष समेत भाजपा नेताओं को सुरक्षाकर्मियों ने रोका, हंगामा
Updated Sat, 26 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाध्यक्ष समेत भाजपा नेताओं को सुरक्षाकर्मियों ने रोका, हंगामा
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। पदाधिकारियों को सीएम के कमरे तक नहीं जाने दिया गया। नाराज पदाधिकारी लौटने लगे। लेकिन प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने मामला संभाला और पदाधिकारियों को सुरक्षा और अनुशासन का हवाला देकर वापस कालेज परिसर लेकर पहुंचे।
सीएम योगी आदित्यनाथ खेकड़ा स्टेडियम में जनसभा स्थल का निरीक्षण कर विनायक कालेज पहुंचे। सीएम के अलावा केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और अधिकारी एक कमरे में मंत्रणा कर रहे थे। इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, पूर्व जिलाध्यक्ष कुलप्रकाश, नीरज और अन्य पदाधिकारी कक्ष की तरफ जाने लगे। लेकिन उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। इस पर पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। हंगामा बढ़ने लगा तो जिलाध्यक्ष समेत भाजपा पदाधिकारी नाराज होकर लौटने लगे। एक तरफ सीएम मंत्रणा में जुटे थे और दूसरी तरफ पदाधिकारियों का हंगामा शुरू हो गया। मामला बढ़ता देख प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल नाराज पदाधिकारियों के बीच पहुंचे और सुरक्षा एवं अनुशासन का हवाला दिया। वह खुद पदाधिकारियों को लेकर उस कक्ष तक पहुंचे। जहां मुख्य बैठक होनी थी। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाने का आह्वान किया।