फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत यंगर्स की टीम ने जीता मैच

बागपत यंगर्स की टीम ने जीता मैच

Fri, 25 May 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बागपत यंगर्स की टीम ने जीता मैच
बड़ौत (बागपत)। बागपत प्रीमियर लीग के अंडर-12 आयु वर्ग में विजय भव क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर बागपत यंगर्स और बागपत चाइल्डस के बीच मैच खेला गया, इसमें बागपत यंगर्स की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल के डायरेक्टर सतीश मान, कोच सुधीर आर्य और प्रतीक तोमर ने किया। बागपत यंगर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और विनायक 43, देव 27, नितेश 13 व बिन्नी के 12 रन की बदौलत 134 रन बनाए। बागपत चाइल्ड्स की ओर से रोहन ने दो, सिद्धार्थ व ऋषभ ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में बागपत चाइल्डस की पूरी टीम मात्र 104 रन पर सिमट गई। प्रशांत ने 26, आर्यन ने 10 रन का योगदान दिया। बागपत यंगर्स के अन्नी ने 2, ओम शुक्ला और बिन्नी ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। मैच का सर्वश्रेष्ठ फील्डर ऋषभ तोमर, बेस्ट गेंदबाज लकी, बेस्ट बल्लेबाज प्रशांत व मैन ऑफ द मैच विनायक को चुना । अंपायर अरुण कुमार और शाहिद रहे। विजेता टीम को डायरेक्टर सतीश मान ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें प्रतीक तोमर, शहनवाज, अतुल पांडे, अक्षय चौहान, अनिरुद्ध राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed