{"_id":"5ae0da274f1c1b9c098b686b","slug":"11524685351-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की समस्याओं को नहीं किया जा रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की समस्याओं को नहीं किया जा रहा समाधान
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यकर्ताओं ने डीआईओएस से मिलकर समस्याओं के समाधान न होने पर नाराजगी जाहिर की। परिक्षेत्र प्रभारी स्वराजपाल दूहूण ने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं पर विभाग का कोई ध्यान नहीं है। गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा के शिक्षक कंवर पाल का चयन वेतनमान, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत की शिक्षिका पारूल, श्यौराज सिंह को वेतन निर्धारण, जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज बड़ौत की शिक्षिका सविता जैन का 2016 के सितंबर माह से अब तक एनपीएस का ब्योरा नहीं दिया जा रहा है। सेवानिवृत्त शिक्षकों की अभी तक पत्रावली को उप शिक्षा निदेशक कार्यालय में नहीं भेजी जा रही है। चेतावनी दी शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक सप्ताह में इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अगले बुधवार को डीआईओएस का घेराव कर समस्या रखेंगे। इसमें जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह तोमर, जिला मंत्री धर्मेंद्र खोखर, कंवर पाल सिंह, वीरेंद्र सरोहा, जयवीर सिंह, प्रमोद तोमर आदि रहे।
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक को दी विदाई
बागपत। संत जोसेफ हाईस्कूल में विदाई समारोह आयोजित किया। इसमें विद्यालय के शिक्षक सहेंद्र पाल सिंह को सेवानिवृत्त होने पर प्रबंध समिति और शिक्षकों ने विदाई दी । इसमें प्रधानाचार्य गीतांजलि, प्रबंधक फादर जमिक एंटी, संस्थापक ब्रह्म प्रकाश, राजवीर, भारत, रविंद्र, धीरज आदि रहे।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक को दी विदाई
बागपत। संत जोसेफ हाईस्कूल में विदाई समारोह आयोजित किया। इसमें विद्यालय के शिक्षक सहेंद्र पाल सिंह को सेवानिवृत्त होने पर प्रबंध समिति और शिक्षकों ने विदाई दी । इसमें प्रधानाचार्य गीतांजलि, प्रबंधक फादर जमिक एंटी, संस्थापक ब्रह्म प्रकाश, राजवीर, भारत, रविंद्र, धीरज आदि रहे।
विज्ञापन