{"_id":"5acfb0fe4f1c1b183d8b4e63","slug":"11523560702-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूंडपुर में नहीं मिली लाइसेंसी रिवाल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूंडपुर में नहीं मिली लाइसेंसी रिवाल्वर
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
झूंडपुर में शिक्षक की चोरी हुई रिवाल्वर को पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। बड़ौत सीओ रामानंद कुशवाह ने गांव पहुंचकर मामले में लोगों से पूछताछ की। उधर, शिक्षक ने एसपी से मिलकर रिवाल्वर बरामदगी की मांग रखी।
झूंडपुर गांव निवासी शिक्षक सुनील के घर से 11 दिन पूर्व लाइसेंसी रिवाल्वर और 50 हजार रुपये की नगदी चोरी हो गई । इस मामले में अज्ञात के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई । इसको लेकर गांव में दो बार पंचायत भी हो चुकी है, लेकिन अभी तक लाइसेंसी रिवाल्वर नहीं मिली। शिक्षक ने बताया कि पुलिस मामले में सही कार्रवाई नहीं कर रही है। रिवाल्वर गांव में ही है। कुछ लोग उन पर फैसला करने का भी दबाव बना रहे हैं। इसको लेकर बृहस्पतिवार को बड़ौत सीओ रामानंद कुशवाह गांव पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि शीघ्र ही रिवाल्वर को बरामद कर लिया जाएगा।