{"_id":"5acfb0074f1c1b823d8b4c9e","slug":"11523560455-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर विभाग की टीम का बिनौली में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर विभाग की टीम का बिनौली में छापा
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों की टीम ने बृहस्पतिवार को बिनौली में छापा मारा। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया और थोड़ी ही देर में पूरा बाजार बंद हो गया। इस दौरान दो विक्रेताओं की दुकानों की जांच की ।
वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त डीके पांडे और प्रदीप कुमार ने टीम के साथ बिनौली में छापा मारा। जैसे ही टीम के आने की भनक लगी तो दुकानदारों ने धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरा दिए। देखते ही देखते पूरा बाजार बंद हो गया। इस दौरान अधिकारियों ने अमोलक जैन सहित दो दुकानदारों की दुकानों में तंबाकू और उनसे जुड़े उत्पादों के स्टाक, बिक्री आदि का विवरण लिया। जब तक टीम यहां रही, तब तक किसी भी दुकानदार ने दुकान नहीं खोली। करीब दो घंटे बाद टीम वापस लौटी तो बिनौली के व्यापारियों ने राहत की सांस ली। इससे पहले टीम ने बड़ौत में भी दो दुकानों पर जांच की और जांच रिपोर्ट लखनऊ वाणिज्य कर आयुक्त को भेजा।