{"_id":"5aac0b904f1c1ba7758b5e27","slug":"11521224592-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन बवाल के आरोपी की जेल में हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन बवाल के आरोपी की जेल में हालत बिगड़ी
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन बवाल के आरोपी की जेल में हालत बिगड़ी
बागपत। निवाड़ा पुलिस चौकी के पास यमुना खादर में पिछले माह खनन को लेकर हुए बवाल में जेल में बंद खनन ठेकेदार पक्ष के युवक की हालत बिगड़ गई। जेल से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
बता दें कि 22 फरवरी को निवाड़ा पुलिस चौकी के पास यमुना खादर में रास्ते को लेकर खनन ठेकेदार पक्ष के लोगों और ग्रामीणों में संघर्ष हो गया था। खनन ठेकेदार पक्ष की तरफ से अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। गोली लगने से दो एवं पथराव में कई ग्रामीण घायल हुए थे। इस मामले में दोनों तरफ से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने खनन ठेकेदार पक्ष के संजीव व ग्रामीण पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को जिला कारागार में बंद खनन ठेकेदार पक्ष के संजीव निवासी खटकी की अचानक हालत बिगड़ गई। उसके सीने में तेज दर्द हुआ। जेल से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जेलर यूपी सिंह ने बताया कि संजीव को सीने में तेज दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है। इलाज के बाद उसे वापस जेल लाया जाएगा।
--------------
प्रधानाचार्य को धमकी दी
बागपत। डीएवी इंटर कालेज टटीरी के प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को कालेज गेट पर गांव के ही एक युवक ने कर्मचारी के स्कूटर में टक्कर मार दी। कर्मचाी ने जब इसकी शिकायत कार चालक से की तो उसने कर्मचारी के साथ गाली गलौच की। प्रधानाचार्य ने युवक को टोका तो युवक उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।