फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   इंसानियत और भाईचारे को बनाओ अपनी ताकत: जयंत चौधरी

इंसानियत और भाईचारे को बनाओ अपनी ताकत: जयंत चौधरी

Tue, 06 Mar 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
इंसानियत और भाईचारे को बनाओ अपनी ताकत: जयंत चौधरी
इंसानियत और भाईचारे को बनाओ अपनी ताकत : जयंत चौधरी
विज्ञापन

छपरौली (बागपत)। रठौड़ा गांव में आहूत किए गए इंसानियत बचाओ सम्मेलन के माध्यम से समाज में भाईचारे का संदेश दिया गया। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि इंसानियत और भाईचारे को सभी समाज के लोग अपनी ताकत बनाएं। एकजुटता के साथ रहे और समाज को टूटने से बचाएं। जो लोग धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाना चाहते हैं, एकता के साथ उन्हें करारा जवाब दें।

रठौड़ा गांव के इस्लामिया मदरसे में आयोजित सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदु-मुस्लिम एकता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने वालों से सावधान रहें। लोगों को आपस में लड़ाने वाले समाज के दुश्मन होते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर सियासत करना गलत है। राजनीति सिर्फ विकास और समाज के उत्थान के नाम पर होनी चाहिए। छपरौली के रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि रालोद ने समाज को जोड़ने का काम किया है। रालोद समाज को जोड़ने की राजनीति करता है। मानवता निर्माण ट्रस्ट के हजरत मौलान सफीर ने कहा कि भाईचारे से बढ़कर कुछ नहीं होता। समाज को एकसूत्र में पिरोया जाना चाहिए। अध्यक्षता विश्व शांति दूत केंद्र जामिया नई दिल्ली के अध्यक्ष मौलाना कलीम सिद्दीकी ने की। पूर्व विधायक साहब सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह, शुएब अब्बासी, इमरान राणा, अमन चौधरी, कर्नल ब्रहमपाल तोमर, सुखबीर सिंह गठीना, मनोज तोमर, मौलाना राशिद अहमद, इलियास, साजिद, इरशाद, अश्वनी तोमर, तेजपाल सिंह, प्रवीण चौधरी, निशांत, राजू तोमर सिरसली, मोहम्मद याकूब, दानिश मोहम्मद, जितेेंद्र कुमार, फारूख मोहम्मद, युसूफ, सलीम अहमद मौजूद रहे। संचालन प्रबंधक मौलाना राशिद अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed