{"_id":"5a9c43044f1c1bf07b8ba758","slug":"11520190212-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना भुगतान को लेकर गन्ना आयुक्त लखनऊ से मिले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना भुगतान को लेकर गन्ना आयुक्त लखनऊ से मिले किसान
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बकाया गन्ना भुगतान सहित अन्य जनसमस्याओं को लेकर रविवार को क्षेत्र के कई गांव के किसान लखनऊ जाकर गन्ना आयुक्त से मिले। गन्ना आयुक्त ने जहां किसानों को उनकी समस्याओं का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया, वहीं किसानों ने जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
क्षेत्र के दाहा, रहतना, सिरसली, रंछाड़, जिवाना, बामनौली आदि गांव के किसान समाजसेवी और किसान नेता रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे और गन्ना आयुक्त लखनऊ संजय भूसरेडी से मिले। किसानों ने बताया कि जनपद की मलकपुर, रमाला व बागपत चीनी मिल सैकड़ों किसानों का बकाया गन्ना भुगतान के करोड़ों रुपये वर्षों से दबाएं बैठी हैं, लेकिन न तो इसमें जनप्रतिनिधि उनकी मदद कर रहे हैं और न ही प्रशासनिक अधिकारी। इससे किसान भुखमरी की कगार पर पहुंचा गया है। किसानों के पास न तो खाने के लिए पैसा है और न ही अपना कर्जा उतारने को। रविंद्र हट्टी ने बताया कि न तो जनपद की मिल किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दे रहे ही और न ही अगेती प्रजाति का गन्ना ले रही है। इससे किसानों के सामने फसल बोने को लेकर संकट खड़ा हो गया है। कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे क्षेत्र के किसानों मेें मिल व गन्ना विभाग के अफसरों के खिलाफ आक्रोश पनपता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किसानों को उनके गन्ने का बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिला तो वे आंदोलित हो उठेंगे। गन्ना आयुक्त लखनऊ ने डिप्टी सीसी गन्ना मेरठ हरपाल सिंह को किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के आदेश दिए। चेतावनी देने वालों मेें ऋषि ठेकेदार, पप्पू, अमित, सत्यवीर, जयवीर सिंह तोमर, अनिल, सुभाष, नीरज, अमरपाल, सतेंद्र शामिल रहे।