फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत के 10 परीक्षा केंद्रों पर पर आज से सीबीएसई की परीक्षा

बागपत के 10 परीक्षा केंद्रों पर पर आज से सीबीएसई की परीक्षा

Mon, 05 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बागपत के 10 परीक्षा केंद्रों पर पर आज से सीबीएसई की परीक्षा
बागपत।
विज्ञापन

जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को सीबीएसई की परीक्षा शुरू हो रही है। पहले दिन इंटर के परीक्षार्थियों का अंग्रेजी और हाईस्कूल का आईटी विषय का पेपर कराया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापकों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षार्थियों के रोल नंबर के अनुसार सीटिंग प्लान तैयार किया गया है। परीक्षा दस बजे से शुरू होगी।
बोर्ड ने जिले के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल, लक्ष्य, डीएवी, बड़ौत के जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रोवेल गर्ल्स, कुमकुम मोदी, वनस्थली, खेकड़ा का विद्या भवन, गुरुकुल और होली चाइल्ड एकेडमी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सोमवार से बोर्ड एग्जाम शुरू हो जाएगा। पहला पेपर इंटर का अंग्रेजी विषय का होगा और हाईस्कूल का आईटी का पेपर होगा। परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सभी केंद्र व्यवस्थापकों ने तैयारियां पूरी कर ली है। परीक्षा कक्षों में सीटिंग प्लान लगा दिया गया है। गड़बड़ी से निपटने के लिए ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। दस परीक्षा केंद्रों पर 3108 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से खुद के कर्मचारियों को भी लगाया गया है। वहीं, पुलिस प्रशासन से भी सहयोग की मांग की गई है।
विज्ञापन


मुख्य हेडिंग को याद करें विद्यार्थी
बागपत। शिक्षक और चिकित्सक बच्चों को तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने की सलाह दें रहे हैं। अगर दो घंटे बच्चा पढ़ाई करता है, तो आधा घंटा उसे खेलना चाहिए, जिससे दिमाग को शांति मिलती है। परीक्षा के समय ज्यादा पढ़ाई नहीं करनी चाहिए। जो पूर्व में पढ़ा है, उसका रिविजन करना चाहिए। लक्ष्य पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रूचिरा ने बताया कि मेन हेडिंग को अच्छी तरह से पढ़े। जिस भी चैप्टर को पढ़े उसे पूरा पढ़े। कहीं दिक्कत आए तो विषय के अध्यापक से इसकी जानकारी ले सकते हैं। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के शिक्षक पंकज शर्मा ने कहा कि एग्जाम के दौरान छात्रों को किसी भी तरह का तनाव नहीं लेना चाहिए। पढ़ाई का सही वक्त सुबह का होता है। परीक्षा नजदीक होने पर एक बार रिविजन करना चाहिए। अलग टापिक न पकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में देर तक न पढ़े। माइंड को पूरी तरह शांत रखे।
जिला अस्पताल में तैनात मेडिकल आफिसर डॉ. दीपक कंसल ने कहा कि बच्चे परीक्षा की चिंता न करें। सबसे जरूरी है कि आठ घंटे बच्चे को जरूर सोना चाहिए, जिससे उसकी पढ़ने और लिखने की क्षमता बढ़ जाती है। दो घंटे पढ़ने के बाद छात्र को आधा टहलना चाहिए। अभिभावक बच्चों को पढ़ाई के दौरान प्रोटीन युक्त भोजन दें, ताकि उसे पढ़ाई करने में आसानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed