{"_id":"5a70ce894f1c1bef7b8b47b6","slug":"11517342345-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं लटका ताला, कहीं अधिकारी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं लटका ताला, कहीं अधिकारी गैरहाजिर
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अधिकारियों के दफ्तरों से गैरहाजिरी की शिकायतें सही साबित हुईं। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने डीडीओ हुब लाल से विकास भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति का औचक निरीक्षण कराया तो कई अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर मिले। और तो और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में ताला लटका मिला।
दफ्तरों में अधिकारियों के नियमित तौर पर बैठने के लिए भले ही शासन आदेश जारी करता रहा हो, लेकिन विकास भवन में अधिकारी और कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचते और न ही समय पर कार्यालयों के ताले भी खोले जाते हैं। इसका खुलासा डीडीओ हुब लाल के निरीक्षण से हुआ। मंगलवार को पौने 12 बजे डीएम ऋषिरेंद्र कुमार के निर्देश पर डीडीओ ने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। प्रथम तल पर जिला विकलांग जन विकास कार्यालय में दिव्यांगजन अधिकारी सहित एक अन्य कर्मचारी गैरहाजिर मिला। कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थिति पंजिका नहीं दिखा पाया। बाल विकास एवं पुष्टाहार कार्यालय में एक कर्मचारी अनुपस्थित मिला। निरीक्षण के समय पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय पर ताला लटका मिला। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में प्रभारी अधिकारी नहीं थे और वरिष्ठ सहायक 26 जनवरी से बिना कोई अवकाश लिए अनुपस्थित चल रहा था।
जिला प्रोबेशन दफ्तर में आरक्षी 28 जनवरी से अनुपस्थित चल रही है। जिला कृषि अधिकारी और अनिष्ठ सहायक अनुपस्थित पाए गए। कनिष्ठ सहायक का अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र कार्यालय में उपलब्ध नहीं मिला। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक अनुपस्थित मिले। द्वितीय तल में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, और अपर संख्याधिकारी आकस्मिक अवकाश पर मिले, जिनके प्रार्थना पत्र अवलोकित किए गए। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। डीडीओ हुब लाल ने बताया कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों की रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी। उनके स्तर से ही कार्रवाई होगी। उनके साथ स्टेनो रवि चौधरी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।