फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ठीक कराए जाएंगे खराब हैंडपंप

ठीक कराए जाएंगे खराब हैंडपंप

Thu, 16 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
ठीक कराए जाएंगे खराब हैंडपंप
बागपत।
विज्ञापन

राज्य वित्त एवं 14वें वित्त आयोग से होने वाले हैंडपंप रिबोर को लेकर जिले के सभी अवर अभियंताओं को डीडीओ हुबलाल ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि पानी की समस्याओं को दूर करना है, जो भी हैंडपंप खराब है, उसको प्राथमिकता के आधार पर सही कराया जाएगा।

गांवों में पानी की समस्या है। बजट के अभाव में प्रधान हैंडपंपों को रिबोर नहीं करा पाते हैं। सैकड़ों हैंडपंप ठप पड़े हैं। पानी को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। अधिकांश गांवों में इसकी समस्या है। गांवों में पानी की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए बुधवार को डीडीओ प्रभारी सीडीओ हुब लाल ने जिलेभर के जल निगम के अवर अभियंताओं को हैंडपंप को रिबोर कराने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि गांवों में पानी की दिक्कतों को शीघ्र दूर करना है। राज्य वित्त और 14वें वित्त आयोग से हैंडपंप को रिबोर कराया जाएगा। जहां भी हैंडपंप ठप पड़े हों उन्हें सही कराएं। उसकी रिपोर्ट विभाग के साथ-साथ कार्यालय को भी उपलब्ध कराए ताकि गांव के लोग जानकारी ले तो उन्हें बताया जा सके। अगर कहीं भी हैंडपंप रिबोर होने योग्य है तो उसे रिबोर कराया जाएगा। इसमें सभी खराब हैंडपंपों की सूची अपने पास रखेंगे। प्रशिक्षण में सभी अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed