फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसान प्रति टावर के लेंगे 10 लाख रुपये

किसान प्रति टावर के लेंगे 10 लाख रुपये

Sun, 17 Sep 2017 01:43 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
किसान प्रति टावर के लेंगे 10 लाख रुपये
बागपत। हरसिया विद्युत लाइन को लेकर अहेड़ा गांव में पंचायत हुई। पंचों ने निर्णय लिया प्रति टावर दस लाख रुपये और खेत से लाइन गुजारने के लिए प्रति बीघा 50 हजार रुपये मुआवजा लिया जाएगा। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक कार्य नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

बागपत से हरसिया बिजलीघर पर हाईटेंशन लाइन ले जाने के लिए टावर लगाए जा रहे हैं। उचित मुआवजा नहीं मिलने के कारण कई गांवों के लोगों ने मिलकर अहेड़ा गांव में चार माह पहले निर्माण कार्य रुकवाया था। इसे लेकर किसानों पर मुकदमा भी दर्ज हुआ । किसानों ने 18 दिन तक धरना प्रदर्शन किया । बगैर किसी फैसले के प्रशासन ने तीन दिन पहले कार्य शुरू कराया । शुक्रवार को ग्रामीणों ने एकजुट होकर फिर से कार्य रुकवा दिया । इस दौरान किसानों की अफसरों से नोकझोंक भी हुई । इसको लेकर अहेड़ा गांव में शनिवार को पंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता चौधरी रामवीर सिंह दरोगा और संचालन डॉ. कृपाल सिंह ने किया। पंचायत में कई घंटे मथन हुआ। किसानों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

अधिवक्ता सोमेंद्र ढाका ने बताया काफी मंछन के बाद पंचायत में निर्णय हुआ प्रति विद्युत टावर के 10 लाख रुपये और खेत से गुजारी जाने वाली विद्युत लाइन के प्रति बीघा 50 हजार रुपये मुआवजा लिया जाएगा। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक विद्युत कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए उग्र आंदोलन होगा। इसमें सत्यपाल सिंह, रामकरण, सुभाष ढाका, सत्यवीर, हेमराज, धर्मेेंद्र, देशपाल, ऋषिपाल, जगवीर, यशपाल, आशाराम, बलवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed