फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत में मिल चुके है स्वाइन फ्लू के चार केस

बागपत में मिल चुके है स्वाइन फ्लू के चार केस

Sun, 03 Sep 2017 01:28 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
बागपत में मिल चुके है स्वाइन फ्लू के चार केस
बागपत। स्वाइन फ्लू से बागपत भी अछूता नहीं है। पिछले दो सप्ताह में चार केस मिल चुके हैं। यहां पर उपचार की सुविधा न हो पाने के कारण उनका मेरठ और गाजियाबाद में इलाज कराया है।
विज्ञापन

दिल्ली और वेस्ट यूपी में स्वाइन फ्लू ने टेंशन दे रखी है। मरीजों की अस्पतालों में लाइन लगी है। बागपत में भी स्वाइन फ्लू दस्तक दे चुका है। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के मुताबिक अभी तक चार केस सामने आ चुका है। इनमें एक केस कस्बा खेकड़ा, दूसरा भगौट, तीसरा तमेला गढ़ी और चौथा बामनौली का है। परिजनों ने पहले यहां के चिकित्सकों से उपचार कराया। हालत में सुधार न होने पर उनका मेरठ और गाजियाबाद के अस्पताल में उपचार कराया । फिलहाल चारो मरीजों की हालत में सुधार है। एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी का कहना है कि स्वाइन फ्लू के चार केस सामने आ चुके है। इलाज होने के बाद उसकी स्थिति सामान्य है। फिलहाल स्वाइन फ्लू से कोई ग्रस्त नहीं है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में नहीं पहुंची
स्वाइन फ्लू की जांच किट
बागपत। जिला अस्पताल में जुकाम - खांसी और बुखार से ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहां पर स्वाइन फ्लू की जांच किट नहीं है। लखनऊ मुख्यालय में मांग भेजने के बाद भी अभी तक व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरपुड़ा में महिला की हुई मौत, रिकार्ड में दर्ज नहीं
बागपत। स्वाइन फ्लू से दोघट क्षेत्र के गांव निरपुड़ा की महिला की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। चिकित्सकों ने जांच भी की, लेकिन उसको अपने रिकार्ड में दर्ज नहीं किया। उसको मेरठ में रहते हुए बीमार होना बता दिया था।


मौसम बदलने से जुकाम और खांसी
के मरीजों की संख्या बढ़ी
बागपत। कभी बारिश, कभी धूप, मौसम लगातार बदल रहा है। इससे लोग ज्यादा बीमारी की चपेट में आ रहे है। सबसे ज्यादा जुकाम और खांसी से ग्रस्त हो रहे है।

स्वाइन फ्लू के लक्षण
बागपत। चिकित्सकों के मुताबिक स्वाइन फ्लू के लक्षण सामान्य जुकाम जैसे ही होते है। इसमें भूख कम लगती है। नाक से पानी आता है और सांस लेने में दिक्कत होती है। इसमें 100 डिग्री तक बुखार आता है। कुछ मरीजों के गले में जलन, उल्टी के अलावा डायरिया हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed