{"_id":"59a3237e4f1c1b89548b476f","slug":"11503863678-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
गुराना गांव में रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इसमें वक्ताओं ने कहा कार्यकर्ता लोगों की समस्याएं हल कराएं।
प्राथमिक विद्यालय गुराना नंबर दो में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक साहब सिंह ने कहा देश और प्रदेश की जनता भाजपा शासन से तंग आ चुकी है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है और अपराधों में वृद्धि आई हुई है। केंद्र और प्रदेश की सरकार झूठे आंकड़े पेश कर जनता को बहका रही है। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा क्षेत्र का किसान गन्ना भुगतान को लेकर परेशान है और वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। भाजपा के नेता और मंत्री लुभावने सपने दिखाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं ।
इसकी अध्यक्षता रालोद के जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कार्यकर्ता एकजुट होकर हर बिरादरी के लोगों का दुख-दर्द जानें और लोगों की समस्याओं के लिए संघर्ष करें। इस मौके पर बड़ौत ब्लॉक के अध्यक्ष पद पर कुलदीप को मनोनीत किया। संचालन कुलदीप सिंह ने किया। इसमें युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, सोमपाल राठी चेयरमैन, यशवीर सिंह, दयानंद, सीताराम, रविदत्त शर्मा, बिजेंद्र, राजवीर, देवेंद्र, संजीव आदि रहे।