फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत के 45 गांव होंगे गरीबी मुक्त

बागपत के 45 गांव होंगे गरीबी मुक्त

Sun, 20 Aug 2017 02:09 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
बागपत के 45 गांव होंगे गरीबी मुक्त
मिशन अंत्योदय में होगा चयन, सीडीओ बोले, दो अक्तूबर तक होगी घोषणा
विज्ञापन

बागपत। अंत्योदय मिशन के तहत जिले के 45 गांवों को गरीबी मुक्त किया जाएगा। ऐसे गांव जिनमें शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, अभियान में शामिल किए जाएंगे। शासन का पत्र मिलने के बाद जिले में तैयारी शुरू हो गई। सीडीओ चांदनी सिंह ने बताया अफसरों को इस बाबत अवगत कराया। एक कमेटी बनाकर इन गांवों का चयन होगा। कमेटी जिले के गांवों की सूची अंतिम रूप से बनाएगी, जिसे शासन को भेजा जाएगा। दो अक्तूबर तक हर हाल में इन गांवों को गरीबी मुक्त घोषित किया जाना है। परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने कहा गरीबी मुक्त गांवों के चयन की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही सूची केा अंतिम रूप दिया जाएगी।

इनसेट
इन शर्तों पर होगा गांव का चयन
सीडीओ चांदनी सिंह ने बताया गांवों के चयन के लिए शासन ने आठ बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। खुले में शौच मुक्त गांव, सांसद आदर्श योजना में चयनित गांव, अपराध मुक्त और तनाव रहित गांव, किसी पुरस्कार के विजेता गांव, शासन की ओर से चयनित गांव समेत आठ बिंदु शामिल हैं। अधिकारियों को इस बाबत अवगत कराया है।
विज्ञापन


इनसेट
सीडीओ चांदनी सिंह ने बताया गरीबी मुक्त गांव के लिए प्रथम चरण की बैठक हो चुकी है। डीआरडीए के परियोजना निदेशक एमएल पटेल, जिला विकास अधिकारी हुब लाल, एएसपी, स्वत: रोजगार, डीपीआरओ और भूमि संरक्षण अधिकारी शामिल रहे। जिन गांवों में अपेक्षित बिंदुओं पर कार्य हुआ है, इन गांवों को सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed