{"_id":"594d71f94f1c1bc9678b486e","slug":"11498247673-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ात्री उतरने से पहले रोडवेज बस चलाने पर चालक की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ात्री उतरने से पहले रोडवेज बस चलाने पर चालक की धुनाई
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस से यात्री गिरा, लोगों ने चालक को धुना
बागपत। शहर के राष्ट्रवंदना चौक पर यात्री को उतरने से पहले चालक ने रोडवेज बस को चला दिया। यात्री सड़क पर गिर गए। गुस्साए लोगों ने बस चालक की धुनाई कर दी। वहां पर जमकर हंगामा किया। इसके अलावा गैस के कंटेनर और वैन चालक के बीच झगड़ा हो गया। पुलिस ने उनको पकड़ लिया।
सहारनपुर डिपो की बस शुक्रवार शाम यात्री लेकर दिल्ली जा रही थी। शहर के राष्ट्रवंदना चौक के पास बस पहुंची। यात्रियों ने चालक को बस रोकने के लिए कहा, चालक ने बस तो रोक दी, लेकिन यात्रियों के उतरने से पहले ही बस को चला दिया। एक महिला और एक पुरुष यात्री सड़क पर गिर गए। यात्रियों ने शोर मचा दिया, चालक बस को लेकर भागने लगा। पीछा करने पर बस को पकड़ लिया। आरोपी चालक की जमकर धुनाई की। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।
इसके अलावा बदायूं निवासी अजब सिंह कंटेनर में गैस लेकर गाजियाबाद से हरियाणा जा रहा था। जैसे ही शहर के बड़ौत रोड पर पहुंचा, तभी उसके सामने ओवरटेक कर मारुति वैन आ गई। अजब सिंह ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर कंटेनर रोका। उसके बाद भी मारुति वैन चालक ने उसके साथ मारपीट कर दी। इससे वहां पर हंगामा हो गया। पुलिस ने आरोपी वैन चालक को हिरासत में ले लिया।