{"_id":"575724bf4f1c1bee5a9c5791","slug":"112-complaint-salvage-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतें 112, निस्तारण 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतें 112, निस्तारण 0
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Wed, 08 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दिवस में डीएम और एसपी ने जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान 112 शिकायतें आई, लेकिन एक का भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।
डीएम हृदय शंकर तिवारी और एसपी पूनम ने तहसील दिवस में लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान रंछाड गांव के रविंद्र, अमरेश, मनोज तोमर आदि ने हाई वोल्टेज विद्युत लाइन और ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए, बावली गांव के ग्रामीणों ने राशन कार्ड बनवाने की मांग की, विनोद कुमार निवासी दोघट ने शिकायत की कि उनके यहां लगाया टावर का मुआवजा अन्य लोगों को दे दिया है, लेकिन उसे मुआवजा नहीं दिया।
बार-बार शिकायत करने के बाद भी मुआवजा समस्या हल नहीं की गई। लुहारी गांव के राशन डीलर महक सिंह ने बताया धांधली पाने पर दुकान निलंबित की और गांव के दूसरे राशन डीलर के यहां पर लगा दी थी, जांच के बाद दुकान बहाल कर दी, लेकिन दूसरा डीलर दुकान का रिकार्ड नहीं दे रहा है।
डीएम और एसपी ने कहा कि सभी अधिकारी तहसील में आई शिकायतों का समय अवधि मेें मौके पर जाकर निदान कराएं। तहसील दिवस में एसडीएम यशवर्द्धन श्रीवास्तव, सीओ बड़ौत सीपी सिंह, सीओ रमाला राजवीर सिंह, तहसीलदार राज बहादुर सिंह आदि रहे। बागपत तहसील में आयोजित तहसील दिवस में काफी संख्या में फरियादी आए। एसडीएम राकेश कुमार ने शिकायतें सुनीं।