{"_id":"5cb4d7cebdec22140a176c75","slug":"111555355598-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, भतीजा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, भतीजा घायल
बागपत। शहर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रिवर पार्क के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा घायल हुआ है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के भाई ने इंडिका कार चालक के खिलाफ के खिलाफ तहरीर दी।
जैन मोहल्ला बड़ा बाजार बागपत निवासी कुश जैन पुत्र स्वर्गीय प्रदीप कुमार जैन ने बताया कि सोमवार की सुबह 7:45 बजे छोटा भाई शिवा जैन (25) अपने भतीजे मनन जैन को स्कूटी से गोल्डन स्कूल में छोड़ने गया । जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रिवर पार्क के पास पहुंचा तो इंडिका कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में चाचा-भतीजा घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से शिवा जैन को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। उसने बताया कि वह अविवाहित है। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। कार चालक की लापरवाही के कारण दुर्घटना हुई। उसने इंडिका कार चालक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।