फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिले से अलीगढ़ चुनाव कराने जाएंगे 213 पुलिस कर्मी

जिले से अलीगढ़ चुनाव कराने जाएंगे 213 पुलिस कर्मी

Sat, 13 Apr 2019 08:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
जिले से अलीगढ़ चुनाव कराने जाएंगे 213 पुलिस कर्मी
जिले से 213 पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी पर अलीगढ़ जाएंगे
विज्ञापन

बागपत। अलीगढ़ में 18 अप्रैल को होने वाली लोकसभा चुनाव के लिए जिले से 213 पुलिसकर्मी जाएंगे। शुक्रवार को पुलिस लाइन में ब्रीफिंग हुई। शनिवार को पुलिस फोर्स रवाना होगी।
लोकसभा चुनाव में प्रथम चरण का मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया है। द्वितीय चरण के लिए 18 अप्रैल को मतदान होगा। जिले से पुलिस फोर्स चुनाव कराने के लिए अलीगढ़ जनपद में जाएगी। चुनाव में 14 दरोगा, 35 मुख्य आरक्षी और 164 आरक्षी गैर जनपदों को आवंटित किए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग हुई। एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी रण विजय सिंह ने पुलिसकर्मियों को चुनाव में मुस्तैदी से ड्यूटी के लिए प्रेरित किया। शनिवार को बसों से पुलिस फोर्स अलीगढ़ के लिए रवाना होगा। एएसपी ने बताया कि जिले से 213 पुलिसकर्मी द्वितीय चरण के लिए चुनाव ड्यूटी में अलीगढ़ जाएंगे। इसके अलावा तृतीय चरण में 321 पुलिसकर्मी बदायूं, चौथे चरण में 416 पुलिसकर्मी हरदोई, पांचवें चरण के लिए 410 पुलिस कर्मी बाराबंकी, छठे चरण में 396 पुलिस कर्मी अंबेडकरनगर और सातवें चरण के लिए 268 पुलिसकर्मी मऊ जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनपद से होमगार्ड भी गैर जनपदों में चुनाव कराने के लिए जाएंगे। पुलिसकर्मियों के लिए बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उधर, जिले में लोकसभा चुनाव कराने के लिए गैर जनपदों से आई पुलिस फोर्स शुक्रवार को वापस चली गई। पुलिस लाइन से फोर्स रवाना हुई। वहीं बाहर से आए होमगार्ड भी वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed