{"_id":"5c5347e8bdec2213dd6db0b7","slug":"111548961768-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना नदी में डूबे तीन युवक, गोताखोरो ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना नदी में डूबे तीन युवक, गोताखोरो ने बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यमुना नदी में ट्रैक्टर समेत तीन युवक डूब गए। वहां मौजूद गोताखोरों ने नदी में डूबे तीनों युवकों को बचा लिया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने पहुंचकर ट्रैक्टर को नदी से बाहर निकलवाया।
मेरठ के सिवाल खास गांव निवासी दिनेश, मोनू और शहिद मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार को तीनों ट्रैक्टर में सवार होकर किसी काम से हरियाणा जा रहे थे। तीनों सोनीपत-बागपत मार्ग से न जाकर बागपत में पक्का घाट के पास यमुना नदी से जाने लगे। नदी में गहराई में पहुंचने पर ट्रैक्टर गहरे गड्ढे में धंस गया। तीनों युवक ट्रैक्टर सहित नदी में डूबने लगे। शोर मचाने पर नदी के किनारे बैठे गोताखोर इरफान, नौशाद व हसन शरीफ ने तीनों युवकों को डूबने से बचा लिया। सूचना पर नगर पालिका के कर्मचारी जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर को नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद तीनों युवक बागपत-सोनीपत मार्ग से होते हरियाणा की तरफ चले गए। उल्लेखनीय है कि आए दिन लोग जान जोखिम में डालकर यमुना नदी पार करते हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से पक्का घाट के पास नदी पर कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाया है, इस कारण हादसे का खतरा बना रहता है।