{"_id":"5c44ca2fbdec22521331f4a5","slug":"111548012079-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार को किसान विरोध बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार को किसान विरोध बताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। रालोद कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांव रंछाड़ और किशनपुर बिराल में प्रदेश सरकार का पुतला जलाया और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया।
रंछाड़ गांव में रविवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला आग के हवाले किया। रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए उसे घोर किसान विरोधी करार दिया। इस दौरान रविंद्र हट्टी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के तमाम प्रयास, दबाव व रियायतों के बाद भी मिल मालिक मनमानी कर रहे हैं। मिलों द्वारा अभी तक भी बकाया भुगतान नहीं किया। निजी मिलें रिजेक्ट बताकर किसानों का गन्ना लेने में आनाकानी कर रही हैं। कटार सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सत्ता के मद में चूर हैं और अमर्यादित टिप्पणी करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने चारु चौधरी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को शर्मनाक बताया तथा आरोपितों के खिलाफ की गई पुलिस की कार्रवाई को नाकाफी बताया। इस दौरान प्रदेश सरकार का पुतला नारेबाजी कर आग के हवाले किया। इस दौरान विनोद तोमर, चंद्रपाल, जगबीर, जुगमंदर, प्रेमपाल, देशपाल, दीपक, महावीर, गजे सिंह, ओंकार सिंह, ज्ञान सिंह, श्याम सिंह, महक सिंह, रिषपाल आदि रहे।
दूसरी तरफ रमाला क्षेत्र के किशनपुर बिराल बस स्टैंड चौराहे पर राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। रालोद जिला उपाध्यक्ष नवीन तोमर के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। उन्होंने जयंत चौधरी की धर्मपत्नी के खिलाफ अपशब्द कहे जाने के विरोध में प्रदेश में शासित भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाए और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर बृजपाल सिंह दरोगा, बलवीर चौधरी गुरबीर, संजीव कुमार, विजय सिंह , संजू भूपेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, ऋषि पाल , अमित कुमार, राहुल आदि रहे।