फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जयंत चौधरी की पत्नी पर टिप्पणी से रालोद में रोष

जयंत चौधरी की पत्नी पर टिप्पणी से रालोद में रोष

Sat, 19 Jan 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
जयंत चौधरी की पत्नी पर टिप्पणी से रालोद में रोष
जयंत चौधरी की पत्नी पर टिप्पणी से रालोद में रोष
विज्ञापन

बागपत। फेसबुक एकाउंट के जरिए रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी का नाम लिखकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। गौरव देव शर्मा के नाम से बनाए गए फेसबुक एकाउंट पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया। इस मामले में रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने एएसपी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बड़ौत कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बाद में आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
रालोद के जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एएसपी राजेश कुमार से मिले। उन्होंने बताया कि गौरव देव शर्मा नाम से बनाए गए एक फेसबुक एकाउंट पर अशोभनीय टिप्पणी की गई। इससे रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पक्ष के युवक शामली, मेरठ और बड़ौत के रहने वाले हैं। गुराना रोड बड़ौत निवासी गौरव देव शर्मा के नाम से बनाए गए फेसबुक एकाउंट पर सौरव देशवाल, सुमित दांगी और लक्की देशवाल पर टिप्पणी करने के आरोप लगाए गए हैं। इससे सभी कार्यकर्ता आहत हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने आरोप लगाया कि टिप्पणी करने वाले सभी युवक भाजपा से जुड़े हुए हैं। ये हर रोज किसी भी बड़े नेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करते हैं। समाज में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी कि यदि आरोपियों मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बड़ौत कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर, अरुण तोमर, बॉबी, कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, सतेंद्र प्रमुख, प्रमेंद्र तोमर, मास्टर सुरेश राणा, ओमवीर ढाका, मनोज तोमर, सुरेश मलिक शामिल रहे। बाद में रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

--------------------
फेसबुक पर माहौल खराब करने की साजिश
बागपत। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सोशल मीडिया पर भी माहौल गरमाने लगा है। सियासी दलों से जुड़े लोग एक-दूसरे पर अभद्र टिप्पणी करने लगे हैं। इस कारण कभी भी लोगों के बीच तनाव की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
सोशल मीडिया पर रखी जा रही नजर
बागपत। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणियों के मामलों पर नजर रखी जा रही है। इस केस में भी रिपोर्ट दर्ज कर जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed