{"_id":"5c1a9a93bdec2256d14f38b9","slug":"111545247379-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान मिलने पर जमा करेंगे बिजली के बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान मिलने पर जमा करेंगे बिजली के बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना भुगतान मिलने पर ही जमा करेंगे बिजली के बिल
दोघट। धनौरा गांव के शिव मंदिर में ऊर्जा निगम के खिलाफ ग्रामीणों की पंचायत हुई, जिसमें ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने पर रोष जताया। निर्णय लिया कि जब तक गन्ने का भुगतान नहीं होगा, बिजली के बिल जमा नहीं किए जाएंगे।
पंचायत में सुरेंद्र सिंह सहरावत ने कहा कि ऊर्जा निगम ग्रामीणों का शोषण कर रहा है। दस हजार रुपये तक के बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करा दिए जाते हैं जबकि किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो पाया है। विद्युत निगम के अधिकारी गांव में पुलिसकर्मियों को लेकर जाते है और किसानों को भयभीत किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक गन्ना भुगतान नहीं होगा, बिजली के बिल जमा नहीं किए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ग्रामीणों को परेशान किया गया या उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। 23 दिसंबर को दोघट में क्षेत्रवासियों की विद्युत निगम के खिलाफ महापंचायत होगी, जिसमें आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। संचालन नीरज वेदवान ने किया। इसमें ब्रह्म सिंह, सुखपाल, रामकिशन, विनोद, मनोज, गजे सिंह, मोहनपाल, उपेंद्र, राजसिंह, जितेंद्र, अनुज, नरेंद्र शर्मा, रमेश, सुरेश, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।