फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिले में 13 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील और आठ संवेदनशील

जिले में 13 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील और आठ संवेदनशील

Wed, 05 Dec 2018 01:36 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
जिले में 13 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील और आठ संवेदनशील
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी। इस बार आठ संवेदनशील और 13 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। जिले में बोर्ड के 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा, श्री लाल बहादुर इंटर कॉलेज रंछाड़, मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा, इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वर नगर, जनता इंटर कॉलेज सूजरा, देव इंटर कॉलेज डौलचा, विवेकानंद हाईस्कूल गोठरा, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज फुलैरा को शामिल किया। अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में नानक चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अमीनगर सराय, चौधरी कुंदर सिंह इंटर कॉलेज बासौली, गॉडविल इंटर कॉलेज किरठल, सीएचएस इंटर कॉलेज आदर्श नंगला, श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज मीतली गौरीपुर, आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बालैनी, जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा, हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज टीकरी, जनता इंटर कॉलेज पलड़ी, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज नंगला बड़ी को शामिल किया।
विज्ञापन



बोर्ड की 15 दिसंबर से क्रियाशील होगी वेबसाइट
बागपत। माध्यमिक स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी चल रही है। बागपत को द्वितीय चरण में शामिल किया। यहां पर परीक्षा 30 दिसंबर से 13 जनवरी तक होगी। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा यानि आंतरिक मूल्यांकन नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा और इंटरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक प्रधानाचार्य के माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट पर अप लोड करने होंगे। बोर्ड की वेब साइट 15 दिसंबर से क्रियाशील होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में यूपी बोर्ड के 6627 विद्यार्थी घटे
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 30862 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछले साल के सापेक्ष इस बार परीक्षार्थियों की संख्या 6627 कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed