{"_id":"5bad36a3867a557fed5e9dd7","slug":"111538078371-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने निकाली स्वच्छता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने निकाली स्वच्छता रैली
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा गंदगी के कारण संक्रामक रोग फैलता है। इसकी चपेट में हर कोई आ जाता है। एक बार शरीर में कोई रोग हो जाता है वह तो परेशान होता ही है उसके साथ-साथ परिवार के अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए सभी लोग सफाई के प्रति जागरूक हो। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए स्कूल में आकर खत्म हुई। इसमें उप प्रधानाचार्य सतीश कुमार त्यागी, आनंद कुमार शर्मा, वासुदेव शर्मा, रविदत्त शर्मा, मुकेश राज शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन